विकासनगर (देहरादून), 12 जनवरी, 2026: विकासनगर विकासखंड अंतर्गत बैरागीवाला (हरबर्टपुर) में स्थित “बिष्ट नर्सरी” आज क्षेत्र के प्रगतिशील बागवानों और फल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उद्यान विभाग से पंजीकृत और राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) द्वारा मान्यता प्राप्त इस नर्सरी का संचालन 83 वर्षीय सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी श्री भगवान सिंह बिष्ट कर रहे हैं। इस उम्र में भी उनकी सक्रियता और सकारात्मक ऊर्जा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राजकीय सेवाओं से निजी उद्यम तक का सफर
श्री भगवान सिंह बिष्ट ने उद्यान विभाग में अपनी लंबी सेवाओं के दौरान राजकीय उद्यान श्रीनगर (गढ़वाल) और खाण्यूसैण (पौड़ी गढ़वाल) सहित कई पौधशालाओं में प्रभारी के रूप में कार्य किया। वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने अपने विशाल अनुभव को निजी स्तर पर उपयोग करने का निर्णय लिया और हरबर्टपुर में इस नर्सरी की नींव रखी। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभाग द्वारा उन्हें समय-समय पर कई प्रशस्ति पत्रों से भी नवाजा जा चुका है।
मदर प्लांट्स और वैज्ञानिक पद्धति पर जोर
नर्सरी की सफलता के पीछे श्री बिष्ट की वैज्ञानिक सोच है। स्थापना के शुरुआती वर्षों में उन्होंने विभिन्न शोध संस्थानों से आम, लीची, अमरूद और नींबू वर्गीय फलों के उच्च गुणवत्ता वाले ‘मदर प्लांट्स’ (मातृ वृक्ष) मंगाए। वर्तमान में इन्हीं मातृ वृक्षों की कलमों से वर्षाकालीन फल पौध तैयार की जाती है। इस कार्य में उन्हें उद्यान विभाग की योजनाओं का भी भरपूर सहयोग मिला।
उपलब्ध प्रमुख किस्में:
बिष्ट नर्सरी में फलों की विविधता का भंडार है:
-
आम: दशहरी, लंगड़ा, चौसा के साथ-साथ बौनी किस्में (आम्रपाली, मल्लिका) और रंगीन किस्में जैसे हुस्नारा, पूसा अरुणिमा, पूसा प्रतिभा, पूसा सूर्या आदि।
-
अमरूद व लीची: लखनऊ-49, इलाहाबादी सफेदा और लीची में कलकतिया व रोजसेंटेड।
-
अन्य: आंवला (NA-7, NA-6), अनार (गणेश, ढोलका), संतरा, मौसमी और पन्त लेमन।
-
विशेष आकर्षण: मैदानी क्षेत्रों के लिए ‘लो चिलिंग’ सेब (अन्ना, हैरीमैन-99), आड़ू, प्लम और ड्रैगन फ्रूट के पौधे भी यहां बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।
शहरी खेती (Terrace Gardening) को बढ़ावा
बदलते समय के साथ, नर्सरी अब टेरेस और रूफ गार्डनिंग के शौकीनों के लिए ऑर्डर पर बड़े ड्रमों में तैयार आम्रपाली, मल्लिका और नींबू के पौधे भी उपलब्ध करा रही है, ताकि शहरों में रहने वाले लोग भी ताजे फलों का आनंद ले सकें।
संपर्क करें: यदि आप भी अपनी वाटिका के लिए उन्नत किस्म के पौधे चाहते हैं, तो बिष्ट नर्सरी से इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9410343942, 7895194356
